- समिति ने अपने स्वयं के व्यय से बनाया है समिति का कार्यालय
पाटन। बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार 25 वां वर्ष ग्राम औंधी में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थापना दिवस एवं मंडाई मेला मनाया गया । पाटन विधानसभा का ग्राम औंधी एक मात्र ऐसा गांव है जहां छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं । इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 25 वां वर्ष रजत जयंती के रूप में मनाया गया ।
इस कार्यक्रम के अतिथि राकेश ठाकुर ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ महतारी के रक्षा के लिए काम करना पड़ेगा । छत्तीसगढ में सरकार बदलते ही छत्तीसगढ महतरी के मुर्ती ल तोड़े के काम करके अपमान करे के काम होत हे यह सब निंदनीय है ।वर्तमान सरकार को छत्तीसगढ और छत्तीसगढिया से कोई मतलब नहीं है राज्य स्थापना जैसे कार्यक्रम में छत्तीसगढ महतारी के फोटो विरोध के बाद लगाया गया है । हमारा स्थानीय पकवान ठेठरी खुरमी कार्यक्रम में कही दिखाई नहीं देता है ।
सुबह 10 से गाँव में कलश यात्रा गांव निकाला गया और दोपहर 12 बजे गांव के देवी देवताओं की पुजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 2 बजे से महिलाओं व बच्चों का खेलकूद, शाम 6 बजे से स्कूली बच्चों का रिकार्डिंग डांस, ,पुरस्कार वितरण ।इसी कड़ी में अध्यक्ष अनुविभागीय पत्रकार संघ पाटन किशन हिरवानी, बलराम यादव, बलराम वर्मा का सम्मान किया गया ।रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाच पार्टी फुल मोगंरा ग्राम बामी सूरजपुरा जिला कबीरधाम (छ.ग.) वालों की भव्य प्रस्तुति हुआ
इस अवसर पर प्रमुख रुप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर आशीष वर्मा पूर्व ओ एस डी पूर्व मुख्यमंत्री, सुश्री संतोषी तिवारी थानेश्वर यदु परदेशी राम देशलहरे सरपंच ग्राम पंचायत औंधी ,दीपक चंद्राकर उपसरपंच ग्राम पंचायत औंधी रविशंकर वर्मा गजाधर प्रसाद वर्मा रामकिसुन यदु सेतू लाल साहू दिनेश कुमार टंडन लक्ष्मण प्रसाद यादव बद्री प्रसाद वर्मा मोहन लाल ठाकुर पंकज कुमार वर्मा
भागीरथी वर्मा कार्तिक ठाकुर ईतवारी राम ठाकुर जयराम ठाकुर विक्की यादव भोपाल यादव अजय वर्मा भागवत ठाकुर मनोज यादव प्रवीण सपहा संतराम वर्मा भगवती वर्मा मुरली यादव सनत कुमार यादव बिक्रम यादव ईश्वर धीवर चैनसिंह ठाकुर छन्नू लाल श्रीमती मीरा वर्मा मीना वर्मा सरोज वर्मा कौशिल्या चन्द्राकर उर्मिला साखर लक्ष्मी वर्मा उर्मिला खिचारिया सरोज चौधरी दुलौरिन यादव प्रभा देवी उपस्थित थे ।
