4 साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य का प्रयास आरोपी युवक गिरफ्तार कई धाराओं वा पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,

छुरा । थाना छुरा क्षेत्र के एक ग्राम में चार वर्षीय बालिका के साथ अनैतिक कृत्य के प्रयास का गंभीर मामला विगत दिनों सामने आया था। ग्रामीणों की सुजबुझ से आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया था।और बच्ची की मां ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ की है। यह मामला अत्यंत संवेदनशील श्रेणी का माना जा रहा है।थाना छुरा में पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ अनैतिक हरकत करने का प्रयास किया। बालिका के घर से अचानक गायब होने पर परिवार और ग्रामीणों ने खोजबीन की, जिसके बाद बच्ची को गांव के पास से सुरक्षित बरामद किया गया।आवेदन के अवलोकन और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64, 62, 75(2), 115(2) तथा धारा 12 लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act, 2012) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बालिका के बयान हेतु महिला पुलिस अधिकारी और बाल कल्याण समिति को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि समाज में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *