खबर हेमंत तिवारी,,,,,,✍️✍️✍️
राजिम.. जिले के कुंडेल धान संग्रहण केंद्र के मजदूरों का प्रदर्शन जारी है।14 माह से नहीं मिला पीएफ राशि की मांग को लेकर सैकड़ों मजदूर केंद्र के बाहर धरने पर बैठे हैं।मजदूरो का आरोप है

कि बीते 14 माह से उन्हें पीएफ की रकम नहीं मिली है,जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, हर बार की तरह इस बार भी ठेकेदार ने मजदूरों को आश्वासन दिया है। कि जल्द ही उनकी पीएफ राशि जारी की जाएगी।

लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि यह आश्वाशन उन्हें दो बार और मिल चुका है। पूर्व में भी ऐसा ही धरना प्रदर्शन हुआ था पर उस समय भी कलेक्टर , डी एम ओ, एस डी एम का आश्वाशन मिला था। पर कार्यवाही कुछ नहीं हुआ और पर इस बार जब तक रकम नहीं मिलती,प्रदर्शन जारी रहेगा। वही कुछ कार्यरत मजदूरों ने भरी दिवाली में बिना पैसे के त्यौहार मनाया तो कुछ ने अपने घर के बर्तन भाड़ा बेचकर दिवाली मनाए। मजदूरों की इस स्थिति की जिम्मेदारी ठेकेदार और जिला प्रशासन की है जो समय में उन्हें इनका पी एफ की राशि नहीं दी।और इन मजदूरों को हक को दबा रहे है।खानापूर्ति कर झूठा दिलासा दे रहे है। यही स्थिति रही तो मज़दूरों ने चेताया है कि चक्का जाम की संभावना बन रहा है।समय पर हमें अपने हक मिल जाना चाहिए।
