तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक आम चुनाव 31 अक्टूबर को……भक्त माता कर्मा पैनल को मिल रहा मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद

  • दिनेश साहू के समर्थन में चार परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कर रहे सघन जनसंपर्क

पाटन । तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक आम चुनाव 31 अक्टूबर को सम्पन्न होगा। इस बार चुनाव में भक्त माता कर्मा पैनल और सामाजिक एकता पैनल के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही पैनल के उम्मीदवार मतदाताओं से सम्पर्क साधते हुए अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

तहसील साहू संघ पाटन के आम चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश साहू संघ द्वारा संशोधित नियमावली के तहत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाया जा रहा है। पाटन तहसील के पांचों परिक्षेत्र में हुए चुनाव में स्थानीय इकाई के निर्वाचित पांच पदाधिकारियों ने मतदान कर परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का चयन किया। जिसके बाद अब तहसील में भी स्थानीय इकाई और परिक्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी एवं तहसील के आजीवन सदस्य, संरक्षक सदस्य, नींव के पत्थर कुल 1314 मतदाताओं द्वारा मतदान कर समाजिक पदाधिकारियों का निर्वाचन किया जाएगा।

भक्त माता कर्मा पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के लिए दिनेश साहू, उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए किशोर साहू, उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए अंजिता गोपेश साहू, संगठन सचिव (पुरुष) पद के लिए उमेश साहू एवं संगठन सचिव (महिला) पद के लिए लीना साहू मैदान में हैं। पैनल के सभी प्रत्याशियों को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

22 वर्ष की उम्र से सक्रिय हैं दिनेश साहू
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश साहू मात्र 22 वर्ष की आयु से सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं। उन्होंने स्थानीय साहू समाज तेलीगुडरा के सचिव के रूप में समाजिक कार्यों की शुरुआत की। इसके बाद वे स्थानीय अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, न्याय प्रकोष्ठ सचिव, तहसील साहू संघ पाटन के उपाध्यक्ष तथा मंदिर निर्माण समिति के संयोजक के रूप में कार्य करते रहे हैं। वर्तमान में वे तहसील साहू संघ पाटन के निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अपने कार्यकाल के दौरान दिनेश साहू ने समाज में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाने के लिए विशाल महिला सम्मेलन एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन कराया तथा युवाओं को जोड़ने के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा सम्मेलन की शुरुआत की। उनके नेतृत्व में समाज में एकता, नवाचार और जागरूकता की भावना को नई दिशा मिली है।

तहसील अध्यक्ष पद के लिए दिनेश साहू एवं उसके पैनल में उपाध्यक्ष किशोर साहू, अंजिता गोपेश साहू, संगठन सचिव पद के लिए उमेश साहू एवं लीना साहू के पक्ष में पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्र में से चार नवनिर्वाचित परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अपने अपने परिक्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर रहे जिसका प्रतिसाद भक्त माता कर्मा पैनल के उम्मीदवारों को मिलता दिख रहा है। वहीं बेल्हारी परिक्षेत्र में भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं संगठन के लोगों द्वारा दिनेश साहू एवं पूरे पैनल के लिए अपील कर समर्थन मांगा जा रहा है।

भक्त माता कर्मा पैनल की मतदाताओं से अपील
पैनल के सदस्यों ने समाज के सर्वांगीण विकास, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 31 अक्टूबर को होने वाले मतदान में भक्त माता कर्मा पैनल के उम्मीदवारों को अपना कीमती मत देकर एक मजबूत, एकजुट और प्रगतिशील तहसील साहू संघ के निर्माण में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *