अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार 25 वां वर्ष ग्राम औंधी में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थापना दिवस एवं मंडाई मेला का आयोजन किया जा रहा हैं ।ग्राम औंधी एक मात्र ऐसा गांव है जहां छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थापना दिवस मनाते आ रहा हैं । इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 25 वां वर्ष रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा ।
कार्यक्रम सुबह 10 से कलश यात्रा गांव भ्रमण, दोपहर 12 बजे गांव के देवी देवताओं की पुजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 2 बजे से महिलाओं व बच्चों का खेलकूद, शाम 6 बजे से स्कूली बच्चों का रिकार्डिंग डांस, रात 8 बजे से अतिथि आगमन ,पुरस्कार वितरण, अतिथि उद्धबोधन एवं सम्मान समारोह ।इसी कड़ी में पत्रकार साथियों का सम्मान किया जायेगा । और रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाच पार्टी फुल मोगंरा ग्राम बामी सूरजपुरा जिला कबीरधाम (छ.ग.) वालों की भव्य प्रस्तुति होगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन, अध्यक्षता मान. श्री राकेश ठाकुर जी अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, विशिष्ट अतिथि माननीय श्री आशीष वर्मा जी पूर्व ओ एस डी पूर्व मुख्यमंत्री, सुश्री संतोषी तिवारी जी प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, मान. थानेश्वर यदु जी अध्यक्ष करसा मंडल कांग्रेस कमेटी, मान. श्री परदेशी राम देशलहरे जी सरपंच ग्राम पंचायत औंधी ,मान.दीपक चंद्राकर जी उपसरपंच ग्राम पंचायत औंधी उपस्थित रहेंगे । यह आयोजन बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष गजाधर प्रसाद वर्मा ,सचिव सत्तू लाल साहू एवं संयोजक दिनेश टंडन ने दी ।