राज्योत्सव के रजत जयंती पर पीएम मोदी के सामने लोक कलाकार दुष्यंत हरमुख देंगे प्रस्तुति


भिलाई।राज्य सरकार द्वारा रजत जयंती समारोह के अवसर पर दिनांक 1 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इस गरिमामय समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस विशेष आयोजन में भिलाई नगर के प्रतिष्ठित गायक, वादक एवं संगीतकार दुष्यंत हरमुख को प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया गया है।उल्लेखनीय है कि दुष्यंत हरमुख गत वर्ष के राज्य अलंकरण खुमान साव पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।इस आयोजन में दुष्यंत हरमुख अपने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दल रंग झरोखा के सभी कलाकारों सहित इसमें अपने प्रस्तुती देंगे। इस अभूतपूर्व सफलता पर दुष्यंत हरमुख को भिलाई के सभी कलाकारों ने अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *