पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के नव निर्वाचित अध्यक्ष किशन हिरवानी का सम्मान शरद पूर्णिमा के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति बजरंग चौक सेलूद द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर किशन हिरवानी का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं में नेतृत्व क्षमता और संगठन को सशक्त दिशा देने का जो गुण किशन हिरवानी में है, उससे परिक्षेत्रीय साहू संघ को नई ऊर्जा और एकजुटता मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन बलराम यादव ने किया और आभार प्रदर्शन समिति बल्लू राय ने व्यक्त किया।
शरद पूर्णिमा की रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कला मंच के।कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। गीत और नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम में आनंद का वातावरण बना रहा।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, सरपंच खिलेश मार्कंडेय, उपसरपंच राकेश साहू, राजेंद्र बल्लू राय, बलराम यादव, रवि पटेल, योगेश टंडन, नीतू बंछोर, चेतन जोशी, आनंद टंडन, फूलकुमारी साहू, सतीश साहू, चंदन साहू , कृष्णकांत टांक, अजय वर्मा,राजू मेश्राम, दुष्यंत द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति सेलूद ने किशन हिरवानी को परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किया सम्मानित
