छ.ग. राज्य तकनीकी शिक्षा में पहली बार राज्यस्तरीय जूडो खेल का आयोजन


भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के तत्वावधान में आयोजित एकीकृत राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य तकनीकी शिक्षा के इतिहास में पहली बार जूडो खेल को शामिल किया गया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) भिलाई में 10 अक्टूबर को पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न वेट कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग में 7 वेट कैटेगरी तथा महिला वर्ग में 8 वेट कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबलों के आधार पर विश्वविद्यालय स्तरीय जूडो टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक और जोश का परिचय देते हुए दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वाहवाही लूटी।

विश्वविद्यालय जूडो टीम हेतु चयनित खिलाड़ियों के नाम,महाविद्यालय व वेट कैटेगरी – लोकेश्वरी ठाकुर बीआईटी दुर्ग (44), खुशबू साहू सीएसवीटीयू यूटीडी(48),चतिका निर्मलकर सीएसवीटीयू यूटीडी(52),सौम्या गिरीगोस्वामी आरसीपीएसआर रायपुर (72), तितिक्षा साहू बीआईटी दुर्ग (72+), मंजीत पाटले एमजे कॉलेज भिलाई (50),तोमन साहू शास. उप्रउ पॉलीटेक्निक महा. दुर्ग (55), अभिनाश आरआईटी रायपुर (60), अभिषेक कुमार टंडन सीसीईटी दुर्ग (65), श्रवण वर्मा आरसीपीएसआर भिलाई (71),ओमप्रकाश सीएसवीटीयू विवि फार्मेसी महा. भिलाई(78), अनुज कुमार सीएसवीटीयू विवि फार्मेसी महा. भिलाई(86), हर्ष तिवारी बीआईटी दुर्ग (86+)।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के निदेशक डॉ. पंकज मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “सीएसवीटीयू में खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाते हुए युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करने का अवसर मिल रहा है। जूडो का समावेश तकनीकी शिक्षा में खेल संस्कृति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की मुख्य वित्त अधिकारी श्रीमती नीतू पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नेतृत्व और संतुलन सिखाती हैं। जूडो जैसे मार्शल आर्ट खेल से विद्यार्थियों में आत्मरक्षा और आत्मसंयम दोनों का विकास होता है।”

विशेष अतिथि के रूप में सह-प्राध्यापक डॉ. मीरी, सहायक प्राध्यापक एवं यूटीडी खेल अधिकारी शेषनारायण साहू, सहा.प्राध्यापक – आर.जी. ब्रजेश, डॉ. हरीश घृतलहरे, तथा किंशुक वर्मा (विवि स्टूडेंट वेलफेयर एवं प्रवेश प्रभारी) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय खेल विभाग एवं संयोजन प्र. विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने किया। उन्होंने बताया कि, “राज्य के विभिन्न तकनीकी महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित टीम आगामी अखिल भारतीय व पूर्वी क्षेत्र के अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में सीएसवीटीयू का प्रतिनिधित्व करेगी।”

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और अंत में विजेता व उप-विजेता खिलाडियों को स्वर्ण व रजत मेडल से सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल भावना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरि. खेल अधिकारी कोंडल राव बीआईटी दुर्ग, प्रोफे. इंचार्ज विनय कुमार एमपी क्रिश्चियन महाविद्यालय भिलाई, खेल अधिकारी पुरूषोत्तम रात्रे आरआईटी रायपुर, प्रोफे. इंचार्ज डॉ. लिलिमा रूंगटा महाविद्यालय रायपुर , विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों के कई अधिकारी, प्रशिक्षक,जूडो संघ से जुड़े ऑफिशियल्स श्रीमती श्वेता विजय नाग, सुश्री लता ढिढे ,सुश्री मधुरानी साहू ,अरूण द्विवेदी, प्रमोद कुमार तिवारी,संतोष जंघेल, भगवती जंघेल सहित विद्यार्थी और दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *