पाटन। तरीघाट शासकीय हाईस्कूल मे छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया । जिसमें पात्र तीन छात्राओं को साईकिल प्रदान किया गया । कक्षा नवमी एवं दसवीं की विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को प्रवेश फार्म वितरण किया गया। ईस अवसर पर तोरन लाल सिन्हा अध्यक्ष हाईस्कूल, अशोक साहु सरपंच, चोवा राम सिन्हा विधायक प्रतिनिधि, जी.एन.पाण्डे प्राचार्य ,शिक्षक परिवार, पालक गण उपस्थित रहे।
