उतई। कोरोना महामारी के चलते लगातार लॉक डाउन की मार झेल रहे व्यापारियों ने लॉक डाउन खत्म कर व्यवसाय हेतु जिलाधीश दुर्ग द्वारा निर्धारित समय मे कुछ परिवर्तन की मांग करते हुवे जिलाधीश दुर्ग के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई कि अनुपस्थिति में सब इंजिएयर श्री साहू को लिखित ज्ञापन सौंपा ।तर्क देते हुवे व्यापारी संघ उतई के अध्यक्ष सतीश पारख ने बताया कि शहरी व्यवसाय और ग्रामीण व्यवसाय के समय मे अंतर होता है ग्रामीण जीवन जहाँ प्रातः 04 बजे प्रारम्भ हो जाता है वहीं शहर के निवासी देर से उठने के चलते हर काम देर से होता है और ग्रामीण ग्राहक शहर जाते है तो देर से ही जाते है इसलिए शहर का व्यवसाय 11 बजे से शाम 07 बजे तक उचित है।कलेक्टर दुर्ग की बैठक में भी शत प्रतिशत शहरी व्यापारी प्रतिनिधि पहुंचें थे उस हिसाब से फैसला लिया गया ।पारख ने कहा कि हम इस फैसले को अनुचित नही ठहरा रहे किन्तु ग्रामीण ग्राहकी सुबह जल्दी शुरू हो जाती है क्योंकि बहुतायत बाहर कमाने जाने वाले होते है इसलिए मुख्य व्यवसाय 11 से 07 की बजाय प्रातः 09 या 10 से संध्या 05 या 06 तक ही करने की अनुमति दी जाय ।साथ ही होटल व्यवसाय हेतु जो 10 बजे के बाद निर्धारित किया गया है ग्रामीण एरिया से मजदूर सुबह ही काम पर निकलते है तथा चौक चौराहों पर चाय नास्ता हेतु रुकते है इसलिए होटल पान ठेला सेलून पंक्चर दुकान प्रातः 07 बजे से अनुमति दी जानी चाहिए। दूध डेयरी हेतु निर्धारित समय उचित है ।अन्य सभी व्यवसायियों को जो ग्रामीण एरिया में है को प्रातः 09 से 06 तक व्यवसाय की अनुमति दी जाय ।पारख ने कहा कि ग्रामीण में छोटी छोटी गलियों में छोटी छोटी फुटकर दुकानें होती है जहां ग्राहकों की संख्या भी ज्यादा नही होती अतः उन्हें प्रातः 07 से संध्या 07 बजे तक मेडिकल व्यवसायियों के अनुरूप व्यवसाय करने दिया जाय । साथ ही साप्ताहिक बन्द हेतु दुर्ग भिलाई रविवार बन्द तो पूरे जिला का बाजार रविवार बन्द उचित नही ।नगर पंचायत विकास के लिए बनाई गई है इन पर शहरी नियम ना थोपे जाएं बल्कि वहां की व्यवस्था के हिसाब से निर्धारण हो। उतई शनिवार बन्द तो शनिवार बन्द रखने व निर्धारित अन्य 06 दिन समय परिवर्तन कर निर्धारित 08 घँटे ही व्यवसाय की अनुमति निर्धारित की जाय। इस दौरान कोरोना महामारी से ग्राहक दुकानदार सभी सेनेटाइज मास्क लगाकर सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुवे स्वयम भी सुरक्षित रहेंगे व सभी को सुरक्षित रहने हेतु प्रेरित करेंगे इन नियमों का पालन करने वचनबद्ध होंगे ।ज्ञापन जिलाधीश तक शीघ्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी के हाथों प्रेषित होकर ग्रामीण व्यवसायियों के हित मे फैसला कर सहयोग मिलेगा इस बात के पूर्ण विश्वास की बात नगर के व्यापारियों ने कही।आज ज्ञापन सौंपने वक्त नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, लोक निर्माण सभापति तोषण साहू ,व्यापारी संघ अध्यक्ष सतीश पारख, व्यवसायी रोशन सिंह बम्भोले ,अजय वर्मा, लाकेश देवांगन उपस्थित थे।
