पाटन, सेलूद, मर्रा में ओपन स्कूल का असाइनमेंट वितरण शुरू,असाइनमेंट तैयार कर दो दिनों में जमा करना अनिवार्य

पाटन। लॉकडाउन खुलने के बाद शुक्रवार से ओपन स्कूल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के परीक्षा के असाइनमेंट का वितरण ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र पाटन, सेलूद एवं मर्रा में शुरू किया गया। सभी ओपन स्कूल एग्जाम सेंटर में यह असाइनमेंट का वितरण सुबह 11 बजे से 4 बजे तक किया गया। असाइनमेंट लेने आये विद्यार्थीओ को केंद्राध्यक्ष द्वारा जानकारी दिया गया कि असाइनमेंट दो दिनों में तैयार कर पुनः जमा करना अनिवार्य है। 7 अगस्त को असाइनमेंट लेने वाले छात्र छात्राएँ इसे 9 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा करें। जमा नही करने पर उस विद्यार्थी को अनुपस्थित माना जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *