पाटन। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता एवं सामाजिक अंकेक्षण 2025 के अंतर्गत ग्राम सांकरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं युवा सरपंच रवि सिंगौर, शाला समिति अध्यक्ष तुलाराम सिंगौर, उपाध्यक्ष कामता सिंगौर, उपसरपंच रामशरण बंधे, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर नेहरू तुरकाने, पंच महेंद्र पारधी, संजय कोशले एवं नरेन्द्र गायकवाड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें:
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विभिन्न पहलें की जा रही हैं। इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, शिक्षकों की कार्यशैली और विद्यार्थियों की प्रगति का मूल्यांकन समुदाय की सहभागिता से किया जा रहा है।
मुख्य उद्देश्य:
इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना तथा समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना है, ताकि शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके।
