पारखत साहू निर्वाचित हुए परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव-आर के अध्यक्ष

पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव- आर के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान साहू सदन जामगांव- आर में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें पारखत साहू अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए एवं जैक्सउनके नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से विजय प्राप्त की।

उपाध्यक्ष पद पर बेनीराम साहू एवं भानुप्रिया साहू निर्वाचित हुए हैं, वहीं संगठन सचिव पद पर लोकेश साहू एवं त्रिवेणी साहू ने जीत दर्ज की। मतगणना समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक गंगादीन साहू ने परिणाम घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषणा के बाद समर्थकों में उल्लास का वातावरण बन गया। विजयी प्रत्याशियों को समाजिक पदाधिकारियों ने बधाई दिया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष पारखत साहू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज में बहुत सारी चुनौतियां है। आपने सेवा करने का अवसर दिया है। जिसे सामाजिक नियमावली की पालन करते हुए समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना से संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

मौके पर मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, पुरन लाल साहू, लालेश्वर साहू, अश्वनी साहू, धनराज साहू, कमलेश्वरी साहू, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, किशोर साहू, मोहन साहू, गरीब दास साहू, किशन हिरवानी,डॉ यशवंत साव, डॉ गुलाब साहू,चंद्रिका साहू, सरिता साहू, रामनारायण साहू,मनीष साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,ज्योतिप्रकाश साहू, हरिशंकर साहू, रविशंकर साहू, गोपेश साहू, हिमाचल साहू, रामाधार साहू,कामता साहू, डॉ सुरेश साहू, संतोष साहू, मूलचंद साहू,बलराम साहू, आनंद चंदन,द्वारिका साहू,योगेन्द्र साहू, भुनेश्वरी साहू, मीना साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *