राधे यादव ने कबाड़ से बनाया ‘तेजस युद्ध विमान’ स्वच्छ भारत मिशन के तहत पाटन में “ऑपरेशन सिंदूर” की अनोखी पहल

पाटन। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत पाटन में रचनात्मक सोच और नवाचार का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए राधे यादव ने कबाड़ सामग्री से आकर्षक ‘तेजस युद्ध विमान’ तैयार किया है। इस पहल को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है, जो नगर में स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश दे रहा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले ने इस अनूठे कार्य के लिए राधे यादव और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी प्रेरणादायी कदम है। उन्होंने कहा कि “कबाड़ से जुगाड़” जैसी पहलें जनता में जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि राधे यादव ने अपने पिछले कार्यकाल में भी कबाड़ सामग्री से रेल इंजन बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया था, जो नगर की पहचान बन गया था। उन्होंने कहा कि राधे यादव की मेहनत और रचनात्मक सोच ने एक बार फिर पाटन नगर का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *