भिलाई । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के महिला कबड्डी टीम एआईयू द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु आयोजन स्थल डॉ.सीवीरमन विश्वविद्यालय बिलासपुर में शामिल होने के लिए रवाना हो गई।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूण अरोरा ने महिला कबड्डी टीम को खेल भावना बनाने रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विजयश्री की शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

विश्वविद्यालय टीम में कामिनी, मनीषा, आर्ची तिवारी, हर्षा साहू, भार्गवी कश्यप, उपासना साहू, मिनाक्षी, पलक राठौर, सौम्या गिरीगोस्वामी, यामिनी, शिवानी कुमारी, यामिनी यादव, नयनतारा बारला , सुप्रिया देवनाथ खिलाड़ी के रूप में शामिल है तथा विश्वविद्यालय टीम में मैनेजर के रूप में वरिष्ठ खेल अधिकारी सीएसआईटी दुर्ग एवं पूर्व सैन्य अधिकारी के पी यादव व कोच के रूप में सुश्री जेबा खान (कबड्डी विशेषज्ञ)शामिल है। सभी महिला खिलाड़ियों प्रशिक्षण शिविर केन्द्र बीआईटी दुर्ग से बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में कुलसचिव डॉ. अंकित अरोरा और विवि प्र. खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज, बीआईटी दुर्ग के प्रोफे. इंचार्ज डॉ. श्रवण पांडेय, वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव, विवि खेल सहायक रामनारायण बंजारे, सहायक ग्रेड-3 ओंकारदत्त कश्यप, सहायक सियाराम साहु सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
