नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में ‘सरदार@150 एकता मार्च’ अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने सहभागिता की।
कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया।प्रदेश मंत्री वर्मा ने कहा कि यह अभियान सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
