- ऑपरेशन ‘विश्वास’ का असर, हथियार और शराब तस्करों पर पुलिस की गाज
दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और भारी मात्रा में शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 धारदार चाकू और 141 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की है। इसके अलावा शराब बिक्री की रकम 3,920 रुपये भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुर्रे, उसका बड़ा भाई विनोद कुर्रे, भांजा कृष्ण कुमार जोशी और साथी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी पवन कुर्रे और कृष्ण कुमार जोशी पूर्व में धारा 302 भादवि के तहत गिरफ्तार हो चुके हैं।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस को ऑपरेशन “विश्वास” के तहत कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारीडीह वार्ड 44 में पवन कुर्रे अपने घर पर हथियारों के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर बिक्री करता है। सूचना पर विशेष टीम गठित कर पवन कुर्रे के मकान में छापामार कार्रवाई की गई।
क्या-क्या मिला?
तलाशी के दौरान घर से 93 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। आलमारी से 01 पिस्टल, 03 कारतूस और धारदार चाकू मिला। आगे की पूछताछ में आरोपियों के पास से अन्य हथियार और शराब भी बरामद हुई—विनोद कुर्रे से 01 मैग्जीन व 03 जिंदा कारतूस, सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा से 01 देशी कट्टा व 02 कारतूस,कृष्ण कुमार जोशी से 48 पौवा देशी मसाला शराब आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट और 112(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपीगण :
- पवन कुर्रे, निवासी कसारीडीह दुर्ग
- विनोद कुर्रे, निवासी कसारीडीह दुर्ग
- कृष्ण कुमार जोशी, निवासी कसारीडीह दुर्ग
- सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, निवासी पोटिया दुर्ग
