दरबार मोख़ली मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म का कार्यशाला का आयोजन 5 अक्टूबर को तरीघाट में होगा

पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्पऔर नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 5/10/2025 दिन रविवार को यादव भवन तरीघाट में शाम 4 बजे से होगा। आत्म निर्भर भारत संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यक्रम की कार्यशाला के मुख्य वक्ता के रूप में मान.श्री गिरेश साहू जी जिला मंत्री एवं मान. श्रीमति शैलेन्द्री मंडावी जी जिला मंत्री होंगे।
मंडल की आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म की कार्यशाला में अपेक्षित श्रेणी में मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी , आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी रिफॉर्म की मंडल टीम , मोर्चा प्रकोष्ठ,शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,सहसंयोजक,बूथ अध्यक्षगण,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, स्कूल के अध्यक्षगण एवंसभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *