थाना वैशाली नगर पुलिस की कार्यवाही : अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी शिवा सोनकर उर्फ शिवा (34 वर्ष), निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर वार्ड-28 को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को रामनगर मुक्तिधाम गेट क्रमांक-02 के पास घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक प्लास्टिक थैले में रखे 37 पौव्वा देशी मसाला शराब (कीमत ₹3700) एवं बिक्री रकम ₹500, कुल ₹4200 जप्त किए गए।

आरोपी के कृत्य को अपराध मानते हुए उसके विरुद्ध थाना वैशाली नगर में अप.क्र. 327/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *