पाटन व्यापारी दुर्गोत्सव समिति में महानवमी भंडारा संपन्न

पाटन।शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पाटन व्यापारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में महानवमी पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर माता रानी की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया।

परंपरा और आस्था का 18 वर्षों का सफर

पाटन व्यापारी दुर्गोत्सव समिति पिछले 18 वर्षों से लगातार इस महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष नवरात्रि के दौरान समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन अब केवल धार्मिक उत्सव न रहकर समाज में भाईचारा, एकता और सहयोग की मिसाल बन गया है।

आयोजन को सफल बनाने में प्रमुख सहयोग अध्यक्ष – राज देवांगन,सांसद प्रतिनिधि – राजा पाठक,कुणाल शर्मा, अजीत देवांगन, कौशल देवांगन, रूपेश लहरी, नितेश साहू, नारायण पटेल, अविनाश मिश्रा, जीवन बिजौरा,विजय बंछोर एवं दुर्गोत्सव समिति के समस्त कार्यकर्ता के अथक प्रयासों और समर्पण से ही आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समाज को मिला भक्ति और सद्भाव का संदेश

आयोजन के अंत में समिति पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा महोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर भी है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता की भावना प्रबल होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *