पूर्व मंत्री रमशिला साहू ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

पाटन। प्रदेश की पूर्व मंत्री श्रीमती रमशिला साहू ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

श्रीमती साहू ने संदेश में कहा कि माता दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। विजयादशमी का यह पर्व हम सबको सच्चाई, धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि मिलजुलकर ही समाज और प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *