सम्पूर्ण भारत की एकता और अखंडता को समर्पित रहा पहंदा का गरबा महोत्सव 2025


पाटन। माँ शीतला गरबा उत्सव समिति पहंदा(अ) द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 के तृतीय दिवस का आयोजन सम्पूर्ण भारत की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रान्तों की परंपरागत वेशभूषा में सजी माताओं एवं बहनों ने भारत की सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा जी, जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू जी, श्री राजेन्द्र पाध्ये जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम चन्द्राकर जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जी, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश चन्द्राकर जी, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश चन्द्राकर जी, साकरा सरपंच श्री रवि सिंगौर जी, पहंदा सरपंच श्रीमती इशरावती ठाकुर जी, ग्राम पंचायत के पंच कृष्णा साहू, पवन यदु, धम्मन कुर्रे, डॉ. कुलेश्वर निर्मलकर एवं अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों ने ग्राम की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को संजोकर रखने के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति व समस्त ग्रामीणों को बधाई दी तथा ग्राम पहंदा की सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की।

गरबा महोत्सव की सफलता में आयोजन समिति के प्रमुख श्री सुरेन्द्र साहू, संजय साहू, विकास साहू, देवेंद्र साहू, विमल, रवि, पुनीत, हेमन्त, हेमा, साक्षी, भारती, दुर्गेश्वरी, पूजा साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर 2025 को गरबा महोत्सव का भव्य समापन आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *