02 अक्टूबर को धौंराभांठा में भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा दशहरा, लोकगायक नीलकमल वैष्णव देंगे लाइव प्रस्तुति

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के संयोजन में प्रतिवर्ष होता है भव्य आयोजन

सेलूद। समीपस्थ ग्राम धौंराभांठा में प्रतिवर्षानुसार अनुराग दशहरा उत्सव समिति , मुख्य आयोजक जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) राकेश ठाकुर के संयोजन में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह आयोजन 02 अक्टूबर को किया गया है। दशहरा उत्सव एवं भव्य आतिशबाजी के बाद लोकगायक नीलकमल वैष्णव लाइव प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर के संयोजन में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा। श्री ठाकुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को भव्य रूप देने लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *