युवक कांग्रेस ने विद्युत बिल की प्रतियां जलाकर सुरेगांव विद्युत सबस्टेशन का घेराव किया

देवरीबंगला / छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर के नेतृत्व में सुरेगांव विधुत सब स्टेशन कार्यालय के सामने बिजली बिल की प्रति जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया । जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है। लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं। ऐसी स्थिति में सायं सरकार द्वारा बिजली के दरों में वृद्धि और 400 यूनिट तक 50% छूट को खत्म करने से आम नागरिक त्रस्त हो चुके है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर पूर्ववर्ती सरकार में लागू 400 यूनिट तक 50% की छूट योजना को चालू रखने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में कोदूराम दिल्लीवार ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष इंदरमन देशमुख, अनुभव शर्मा विधासभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस,सौरभ देशमुख, नोवल गंजीर, चित्रांश गेंद्रे,टेमन देशमुख,टीकम भूआर्य , खिलु कोठारी, खोम देशमुख,खिलावन ठाकुर,जितेंद्र यादव,प्रखर दिल्लीवार, विजय ठाकुर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *