भारत बना T20 एशिया कप 2025 चैंपियन 🏆

Asia cup2025। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर T20 एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और एक बार फिर एशिया में क्रिकेट पर अपना दबदबा साबित कर दिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी की, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों के सामने उनकी एक न चली। पूरी टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने महत्वपूर्ण विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी को संभलने नहीं दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज़ 20 रन पर ही शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने ज़िम्मेदारी संभाली। उन्होंने नाबाद 69 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 33 रन बनाकर उनका शानदार साथ दिया। भारत ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल किया और 2 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की।

जीत का जश्न

जीत के साथ ही भारतीय खेमे में जश्न का माहौल छा गया। स्टेडियम में “भारत… भारत” के नारों की गूंज सुनाई दी। करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह जीत गर्व और खुशी का पल है।

गौरव का क्षण

इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। कप्तान और पूरी टीम के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि भारत अभी भी एशिया में क्रिकेट का सरताज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *