सीएसवीटीयू एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभआज बीआईटी दुर्ग परिसर पहुंचे तकनीकी शिक्षा की 16 कबड्डी टीमें

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 27 से 28 सिंतबर तक चलने वाले कबड्डी खेल का आगाज बीआईटी दुर्ग परिसर में हो गया। कबड्डी में विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग, संगठक सहित संबद्धता प्राप्त इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक व फार्मेसी के 16 महाविद्यालय की टीमों ने लिया आज भाग। प्रथम चरण में बीआईटी दुर्ग बनाम आरसीईटी का हुआ जिसमें बीआईटी दुर्ग 16 अंकों की बढ़त के साथ जीत दर्ज कराए, इसी प्रकार क्रमशः रूंगटा महाविद्यालय रायपुर बनाम जीईसी रायपुर में जीईसी रायपुर 1 अंक से विजेता टीम बने,एलसीआईटी बिलासपुर बनाम सीएसआईपी दुर्ग में 14 अंकों से सीएसआईपी दुर्ग टीम विजयी रहे,सीईसी बिलासपुर बनाम जीईसी बिलासपुर में सीईसी बिलासपुर 6 अंक से विजेता टीम बने, मनसा पॉलिटेक्निक बनाम सीएसवीटीयू यूटीडी मे सीएसवीटीयू यूटीडी विजयी यहे ,आरसीपीएसआर आर -1 पहले चरण में विजयी रहे पर उन्हें दूसरे चरण में जीईसी रायपुर टीम ने 15 अंकों से अपनी जीत दर्ज कराते हुए पराजित किया वहीं सीएसवीटीयू यूटीडी बनाम बीआईटी दुर्ग में 13 अंक से बीआईटी दुर्ग विजेता रहे। सीएसआईटी दुर्ग बनाम सीएसआईपी दुर्ग में सीएसआईपी दुर्ग टीम विजेता टीम घोषित हुए।

जीईसी रायपुर के खिलाड़ी मनीष सिदार का सोल्डर डिसलोकेट हो गया था, विश्वविद्यालय खेल विभाग के प्रभारी अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल खिलाड़ी मनीष सिदार को जीईसी रायपुर के प्राध्यापक रवि कुमार के साथ तत्काल स्वराज अस्पताल दुर्ग भेजकर उपचार सुनिश्चित करवाया खिलाड़ी अभी स्वस्थ है और आराम कर रहे हैं।
एकीकृत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन में बीआईटी दुर्ग में किया गया जहां कार्यक्रम में बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य प्रोफेसर जैसवाल जी,वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंडल राव , विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय खेल विभाग के प्रभारी खेल अधिकारी किशोर कुमार भारद्वाज, कबड्डी खेल हेतु अंपायर / रेफरी व अन्य गोपनीय कार्य हेतु सुश्री जेबा खान, मोहित साहु, पीलाराम पारकर ,नवीन देशमुख, अविनाश गोड, प्रकाश यादव, होलकर पारकर सहित सीईसी के खेल अधिकारी डॉ. अंसारी , सीएसआईटी के खेल अधिकारी व पूर्व सैन्य अधिकारी के पी यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व खेल अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *