नगदी रकम 1500 रुपये ज़ब्त
मीना बाजार, मेला, दुर्गा उत्सव आयोजन स्थल पर पुलिस की पैनी नज़र
असामाजिक तत्व व संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी
दुर्ग। जिले में अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए मुखबिर भी नियुक्त किए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 26.09.2025 को थाना नंदिनी पुलिस को सूचना मिली कि लाल मैदान, अहिवारा के पास मीना बाजार में एक व्यक्ति लूडो से अंकों के सामने रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआं खिला रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसने अपना नाम संजय खूटे (उम्र 35 वर्ष), निवासी गोडखामी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली बताया।
आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1500 रुपये ज़ब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 06, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर 26.09.2025 को रात्रि 11:30 बजे गिरफ़्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
संजय खूटे, उम्र 35 वर्ष
निवासी – गोडखामी, थाना लोरमी, जिला मुंगेली
