शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रासेयो स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम कि शुरुआत रासेयो के प्रेरणा स्त्रोत महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर कि गई । तत्पश्चात NSS बैच लगाकर सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य मैडम द्वारा व्याख्यान दिया गया, उन्होंने अपने उद्बोधन में रासेयो से जुड़े स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित करते हुए समाज एवं देश हेतु खुद को समर्पित करने की अपील की साथ ही रासेयो का ध्येय वाक्य स्वयं से पहले आप’ को चरितार्थ करने हेतु आह्वाहन किया।
इसकी पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में प्रो लिनेंद्र कुमार वर्मा ने रासेयो पर अपने पूर्वानुभव को साझा करते हुए कहा कि रासेयो समाजसेवा करने और व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण करने का सबसे बड़ा मंच है। यह आपको शून्य से शिखर पर ले जा सकती है। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रासेयो के द्वारा रंगोली, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
साथ ही इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया lकार्यक्रम का संचालन वेदप्रकाश सिंह एवं आभार प्रदर्शन डॉ पूजा पांडे के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ट प्राध्यापक डॉ नागरत्ना गनवीर,प्रो.निवेदिता मुखर्जी, प्रो.नूतन देवांगन, प्रो.लिनेंद्र वर्मा,डॉ.पूजा पाण्डेय, प्रो. शंभू प्रसाद, प्रो. रीतू श्रीवास्तव प्रो. वेद प्रकाश सिंह, ,प्रो. रौशन,श्री गुलशन देवांगन, श्री डामन साहू,श्री संतोष कुमार, श्री सुखनंदन साहू, श्री व्यास नारायण, श्रीमती मालिनी, श्रीमती रंजना, श्रीमती जयश्री, समेत महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।
