रानीतराई ,,महिला बाल विकास परियोजना पाटन के तहत रानी तराई सेक्टर ग्राम पंचायत चूलगहन में पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी में बच्चों ,गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण को दूर भगाने के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय को एकजुट करके पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना है इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर एप का उपयोग करके लाभार्थियों पर नजर रखती है और समुदाय को संतुलित आहार स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में उचित जानकारी देती है। पोषण माह मुख्य रूप से 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों किशोरियों और गर्भवती एवं स्तनपान करने वाली महिलाओं में कुपोषण बौनापन एनीमिया और कम वजन जैसी समस्याओं से निपटने पर केंद्रित है। शपथ और प्रतिज्ञा : सितंबर में मनाए जाने वाले इस पोषण माह के तहत गांव के लोग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं कुपोषण को खत्म करने और स्वस्थ भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिज्ञा लेते हैं ताकि स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण हो सके ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के सरपंच मनोज कुमार पटेल एवं पंचगन , सुपरवाइजर श्रीमती ममता साहू , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती आशा बघेल, दुलारी निर्मलकर , सहायिका पुष्पा निर्मलकर मुक्ति निर्मलकर, गर्भवती और शिशुवती महिलाएं माताएं सोनिया यादव, हेमा साहू ,तुलसी साहू, शैल कुमारी ठाकुर, यामिनी निषाद भारती यादव और गांव की अन्यमहिलाएं रोशनी, सत्यवती, उपस्थित थी।
