स्थानीय साहू समाज अरसनारा में निर्विरोध निर्वाचन हुआ सम्पन्न , सेवानिवृत्त शिक्षक भुवन बनपेला बने अध्यक्ष

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक इकाई में त्रिवार्षिक आम निर्वाचन किया जा रहा है । जिसके तहत स्थानीय साहू समाज अरसनारा में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष भुवन बनपेला सेवानिवृत्त शिक्षक, उपाध्यक्ष महिला श्रीमती इन्द्राणी साहू, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, संगठन सचिव महिला श्रीमती दामिनी साहू , संगठन सचिव किशन लाल साहू निर्वाचित हुआ एवं मनोनीत पदों पर क्रमशः सचिव बिहारी लाल साहू, कोषाध्यक्ष नोहर साहू, परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि शीतल साहू, सह सचिव श्रीमती रामेश्वरी साहू, महिला संयोजिका श्रीमती ललिता साहू, युवा संयोजक देवेंद्र साहू, प्रचार सचिव महिला श्रीमती राधा साहू, प्रचार सचिव कौशल साहू एवं मीडिया प्रभारी राहुल साहू का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।
निर्वाचन हेतु मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक कृष्णकुमार साहू उपकोषाध्यक्ष तहसील एवं न्याया प्रको. संयोजक , सह पर्यवेक्षक गोपेश साहू युवा संयोजक तहसील साहू संघ, बलराम साहू कार्यालय अधीक्षक एवं मीडिया प्रभारी, सोहन साहू संयोजक युवा प्रको. परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा एवं हरिशंकर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा की उपस्थिति में निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समस्त नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारीओं को बधाई प्रेषित कर समाज के उत्थान एवं विकास के लिए काम करने अपील किया गया। उक्त बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष पुनाराम साहू, पूर्व सरपंच अरसनारा सुलेन साहू, सलाहकार नंदकुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण लाल साहू, जयप्रकाश साहू उपसरपंच, गुरुदेव साहू,राजेंद्र साहू पूर्व सैनिक,रुपधर साहू,नारान्तक साहू, आत्मा साहू,रमेश साहू, ईश्वरकमल साहू, दुलेश्वरी साहू, अजीता साहू,सकून साहू,सीता साहू,सुखलाल साहू,ईश्वरी गजपाल,दीपक साहू, लवकुमार साहू, प्रकाश साहू, बैसाखू साहू,रमाकांत साहू,शिवनारायण साहू,अनुधर साहू, शिवदयाल साहू,मोहन साहू,योगेंद्र साहू, तुकाराम साहू,संतोष साहू,दिलेश्वर साहू, धनेश्वर साहू, बुधारू साहू, ध्रुवसाहू, हरिलाल साहू,राजूलाल साहू, रामकुमार साहू सहित स्वजातिजनों की उपस्थिति में निर्वाचन सम्पन्न हूआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *