ग्राम पंचायत करेला में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया


पाटन। महिला बाल विकास परियोजना पाटन के तहत सेक्टर रानीतराई के अंतर्गत कुपोषण मुक्त चयनित ग्राम पंचायत करेला के आंगनवाड़ी में स्थानीय सामग्रियों के उपयोग और व्यंजन प्रदर्शन का उद्देश्य -स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार और व्यंजनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ,ताकि समुदाय को स्वस्थ व संतुलित आहार को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके इस प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानी फल, सब्जियां और मोटे अनाज से बने प्रोटीन ,विटामिन और खनिज युक्त व्यंजन दिखाए गए ,साथ ही इनके पोषण मूल्य के बारे में जानकारी दी गई ।
व्यंजन प्रदर्शन का उद्देश्य पोषण जागरूकता : इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और माता में संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ।
स्वस्थ आदतों को बढ़ावा: इस आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपने और पोषण संबंधी सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत करेला के सरपंच डॉक्टर राजेंद्र बंछोर , उपसरपंच संतोषी ठाकुर , पंच प्रीति ठाकुर , अनीता यादव , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश्वरी वर्मा , आशा ठाकुर , सहायिका रोशनी ठाकुर,जानकी पटेल मितानिन आशा शर्मा, नीरा वर्मा, कमल वर्मा, नूतन ठाकुर आदि गर्भवती ,शिशुवती महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *