जशपुर। कोतबा:-नगर के बैगाबहार स्थित डीएस फ्यूल्स पेट्रोल पंप में गुरुवार रात लगभग 9 बजे डीपी मापते समय गैस बिस्फोट होने के कारण दो कर्मचारी आग से बुरी तरह झुलस गये।जिसे प्रारंभिक उपचार के बाद रायगढ़ रिफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार प्रकाश यादव और उद्धव यादव नामक युवक उक्त पेट्रोल पंप में कार्यरत है।जो रात लगभग 9 बजे डीपी माप रहे थे।बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में उसी दौरान सीपेज पानी की निकासी के लिये टुल्लू पंप लगाया गया था।बताया जा रहा है कि उसके सार्ट सर्किट के कारण डीपी मापते समय आग लग गई।और दोनों कर्मचारी बुरी तरह झुलस गये।
मामले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि एक युवक लगभग 42% झुलसा है जबकि दूसरा युवक 36% झुलसा हैं।प्रारंभिक उपचार के बाद रात को ही बाहर रिफर कर दिया गया है।
वहीं मामले को लेकर चौकी प्रभारी किरनेश्वर सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेमोरंडम आया है।जिसकी जाँच के लिये कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना के समय बैगाबहार बस्ती में खलबली मच गई थी।और लोग घरों से निकल गए थे।
