धमतरी के सम्बलपुर रेलवे क्रासिंग में बस पलटी,,

धमतरी। संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास कर्नाटक की बस पलटी। बस में 20 से 25 लोग सवार थे। मौके पर धमतरी से संजीवनी 108 गाड़ी पहुंची। दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। बाकी लोगों का भी प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया। हालात चिंताजनक नहीं है। अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि बेंगलुरु की एक कंपनी में 25 मजदूर परिवार काम कर रहे थे। सभी एक साथ उत्तरप्रदेश के लिए गुरुवार छह अगस्त को बेंगलुरू से बस क्रमांक केए 20 सी 4097 में सवार होकर रवाना हुए। बस में 10 बच्चों समेत 25 लोग सवार थे। संबलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोड को किनारे करने के दौरान वाहन चालक को झपकी आई और बस सड़क किनारे गीले स्थान में पलट गई। वाहन की गति धीमी होने के कारण लोगों को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ा दिया गया। बस चालक के पास उत्तरप्रदेश जाने का परमिट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *