बलौदाबाजार
बलौदाबाजार के कोविड चिकित्सालय मे छह माह के बच्चे की मौत. 05 अगस्त को किया गया था भर्ती. बताया जा रहा हैं कि बच्चे को रात की बुखार एवं सांस लेने मे तकलीफ हो रही थी, लगभग सुबह 6 बजे बच्चे की मृत्यु हो गयी. बच्चे के माता पिता सहित परिवार के छह लोग है पाजिटिव. सीएमएचओ डॉ के आर सोनवानी ने की बच्चे की मौत की पुष्टि. जिला चिकित्सालय मे लगा पुलिस का जमावडा. ईलाज मे लापरवाही को लेकर मच सकता है बवाल. जिले मे कोविड संक्रमण से दूसरी मृत्यु.
