पाटन। प्रयोग शाला परिचायक परीक्षा मे पाटन राज के अंतर्गत आने वाले ग्राम कसही निवासी कुमारी कुमुदनी वर्मा ने प्रदेश मे महिला वर्ग से चौथे स्थान प्राप्त कर परिवार गांव और समाज का नाम रौशन किया। पिता विजय वर्मा सब्जी विक्रेता है और माँ सुनीता वर्मा आंगनबाड़ी मे सहायिका से पदोन्नत होकर कार्यकर्ता के पद पर है। बहुत ही समान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली कुमुदनी वर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छा सक्ति से यह मुकाम हासिल की। मनवा कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा की यह सफलता सपनो को एक नई उड़ान देने वाला है।शिक्षा से ही समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है। समाज जरूरत मंद बच्चो की पढ़ाई मे सहयोग के लिए ब्याजमुक्त राशि प्रदान की जाती है। कुमुदनी के चयन पर पाटन राज प्रधान युगल आडिल, जनपद सदस्य कुसूलता आडिल, युवाध्यक्ष राकेश आडिल, जितेश जस्सू वर्मा महिला कार्यकारिणी से अमरीका वर्मा ने निवास पहुंचकर बधाई दिया।
प्रयोग शाला परिचायक परीक्षा मे चयनित होने पर कुमुदनी वर्मा को बधाई देने पहुंचे राजप्रधान आडिल
