
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सोमवार को जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय की सहमति से की गई। घोषित सूची के अनुसार कुल 18 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर छह नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शिवेन्द्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, मनोज सोनी, अशोक राठी और राजीव पाण्डेय शामिल हैं।
महामंत्री के रूप में दिलीप साहू एवं विनोद अरोड़ा नियुक्त किए गए हैं।
मंत्री पद की जिम्मेदारी गिरीश साहू, शैलेन्द्र शेठे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेन्द्र मंडावी और नवीन पटवार को सौंपी गई है।
कोषाध्यक्ष का दायित्व ओमप्रकाश सेन को मिला है, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में ध्रुव सचदेव जिम्मेदारी संभालेंगे।
कार्यालय मंत्री सैय्यद आसिफ अली और सह-कार्यालय मंत्री राहुल पाण्डे होंगे।
नई कार्यकारिणी गठन पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि यह टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। “नई कार्यकारिणी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त करेगी। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि इस टीम में युवाओं, महिलाओं और अनुभव संपन्न नेताओं का समन्वय किया गया है, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।
