सेलूद/तहसील साहू संघ पाटन और परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के दिशा निर्देशन में त्रिवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया किया जा रहा है l इसी कड़ी में स्थानीय साहू समाज सेलूद का निर्वाचन किया गया l पूरी प्रक्रिया निर्वाचन से सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष – जयंत कुमार साहू , उपाध्यक्ष पुरुष जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष महिला श्रीमती पीतांबरी साहू , संगठन सचिव पुरुष लक्ष्मण साहू, संगठन सचिव महिला ललिता साहू एवं मनोनित पद पर सचिव रूपेश साहू, कोषाध्यक्ष हितेश कुमार साहू, परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि टामन लाल साहू , सहसचिव महिला श्रीमती राजेश्वरी, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ श्रीमती तिलेश्वरी साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ देवेश साहू, प्रचार सचिव पुरुष कमल साहू, प्रचार सचिव महिला श्रीमती भुनेश्वरी साहू, मीडिया प्रभारी जिज्ञासु साहू बने l चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में हरिशंकर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ अर्सनारा, गोपेश साहु सह पर्यवेक्षक, किशन हिरवानी और श्रीमति विमला साहू, कौशल बनपेला, कृष्ण कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में निर्वाचन सम्पन्न हुआ l उक्त अवसर पर साहू समाज सेलूद के समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही l
जयंत साहू निर्वाचित हुए स्थानीय साहू सेलूद के अध्यक्ष
