सेवा पखवाड़ा सप्ताह के अंतर्गत दरबार मोख़ली मंडल में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल एवं छ. ग. योग आयोग के अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि गण शामिल होंगे


पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत 25 सितंबर,दिन गुरुवार को भारतीय जनसंघ के महान विचारक एवं दार्शनिक पंडित दीनदयाल जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर सहित एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, छः ग. योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंहा ,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ,प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ,दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रेस्ट हाउस दरबार मोख़ली में रखा गया है।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं महामंत्रीद्वय डॉ. सुरेश साहू और भागवत सिंहा एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी आशीष बंछोर ,मुकुंद विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *