शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया ।इस वर्ष की थीम ” फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन” थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अनुपमा अस्थाना ने किया । प्राचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि ओजोन हमारी पृथ्वी के लिए छाता के सदृश काम करती है और हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमारी सुरक्षा करती है।ओजोन पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर ऑक्सीजन अणु और ऑक्सीजन मुक्त मूलक में विघटित हो जाता है और पुनः संलयित होकर ओजोन का निर्माण कर लेता है।

यह प्रक्रिया लगातार प्राकृतिक रुप से चल रही है।लेकिन मानवीय गतिविधियों के कारण लगातार ओजोन परत का ह्रास हो रहा है।जिसे कम करना अत्यंत आवश्यक है । कार्यक्रम का प्रयोजन छात्रा – छात्राओं को ओजोन परत के कार्यप्रणाली तथा महत्व से अवगत कराते हुए उसके संरक्षण हेतु छोटे-छोटे निजी एवं सामूहिक प्रयत्नों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के तहत विभिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम कु . दीपा साहू ,भाषण में कु. हिमानी चक्रधारी ,पोस्टर मेकिंग में सामिया खातून ने प्रथम , रंगोली में यामिनी नेताम ने प्रथम तथा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में बुशरा फाजिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीतू श्रीवास्तव (सहा. प्राध्यापक भौतिकी ) तथा श्रीमती विनीता (सहा. प्राध्यापक भूगोल) ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो शंभू प्रसाद के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्रो. नागरत्ना गनवीर, प्रो.निवेदिता मुखर्जी, डॉ.पूजा पाण्डेय,प्रो. सतीश गोटा, प्रो. वेद प्रकाश सिंह, प्रो. रोशन,श्री गुलशन देवांगन, श्री संतोष कुमार, श्री सुखनंदन साहू, श्री व्यास नारायण, श्रीमती दीपमालिनी, श्री दीपक ,श्रीमती रंजना, श्रीमती जयश्री, समेत महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही।
