ग्राम सातरा में महिला बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन में आज पोषण माह शुभारंभ कार्यक्रम के तहत् “गर्भवती धात्री माताओ और पोषण मेला” का आयोजन किया गया। ।कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती नम्रता तिवारी, जनप्रतिनिधि और मीना शर्मा, शीला रानी, लता साहू, नर्मदा साहू, उर्मिला, लोहेश्वरी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं उपस्थित थे । पोषण स्वास्थ्य और गर्भावस्था के दौरान स्वयं माता के साथ साथ परिवार के सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा और रेडी टू ईट का महत्व और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई । पोषण माह_पोषण मेला में व्यंजन प्रदर्शनी किया गया। और पूरे गांव में जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
ग्राम सातरा में पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिला को दी विशेष जानकारी
