भाजपा मंडल जामगांव आर सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता व विकास का संगम, साहू भवन व कला मंच का भूमिपूजन

रानीतराई। भाजपा मण्डल जामगाँव आर के द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसकी शुरुवात कौही मंदिर मां काली शिव मंदिर प्रांगण से किया गया जिसमें सुबह 8 बजे से मंडल के पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू व कौही सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण का साफ सफाई किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लंबी आयु स्वस्थ जीवन की कामना के लिए स्वयंभू कौहिलेश्वर महादेव में पूजा अर्चना कर शतायु की कामना किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिनेश जैन , लुभाम बंछोर , गायत्री यादव के संयोजन में संपन्न हुआ उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई खिलाकर मोदी जी का जन्मदिवस उल्लास पूर्वक मनाया, उसके बाद 10 बजे मंदिर प्रांगण में 12 लाख की लागत से बनने वाले कला मंच एवं साहू भवन का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अतिथियों में कमलेश साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष जामगांव आर, विशिष्ट अतिथि कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ,लालेश्वर साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, निर्मल जैन महामंत्री जामगांव आर मंडल, धनराज साहू प्रथम मण्डल अध्यक्ष जामगांव आर, योगेश्वर साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रानीतराई , कामता साहू सांसद प्रतिनिधि विद्यालय कौही,,गुमान साहू मंत्री भाजपा मण्डल,, यशवंत यादव मंत्री भाजपा मण्डल ,संतोष साहू बूथ अध्यक्ष, सोहन साहू बूथ अध्यक्ष के हाथों संपन्न हुआ ।भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम कौही सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू व ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद सदस्य सभापति रवि सिन्हा जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर , भाजपा नेता नेतराम निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू , सोसायटी अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर ,मुकेश साहू ,मेघनाथ सगरवंशी , श्रीमती गायत्री यादव,श्रीकांत चंद्राकर ईश्वर यादव ,तुला राम साहू , उकेश साहू ,विजय साहू ,अरुण चंद्राकर ,बेनी राम साहू मनोज पटेल सरपंच चूलगहन ,यशवंत साहू सरपंच जरवाय, संजय यादव, मुकेश साहू बोरेंदा, कोवेंद्र साहू ,कामता ठाकुर, पुरेन्द्र साहू ,अशोक शर्मा, जनक साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, डे साहब रघुवंशी,जिनेश जैन ,सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । जानकारी महामंत्री पूर्णेंद्र सिन्हा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *