सड़क से साइन बोर्ड चोरी, सरपंच ने चोरों का किया पीछा आरोपी भागे

पाटन। रायपुर से फुंडा मेन रोड मोतीपुर में सड़क किनारे PWD विभाग द्वारा लगाए गए लोहे के साइन बोर्ड चोरी करने की बड़ी घटना सामने आई है। वाहन क्रमांक CG 04 ND 5801 में सवार दो व्यक्तियों ने साइन बोर्ड को उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार दो लोग मोटर साइकिल में सवार थे दोनों आरोपी लक्ष्मी नर्सरी रोड से अमलीडीह रोड में चोरी किए गए बोर्ड को लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम मोतीपुर के सरपंच मोहन लोधी स्वयं अन्य चार ग्रामीणों के साथ अमलीडीह पुल के पास बैठे हुए थे। उन्होंने आरोपियों को संदेहास्पद गतिविधियों के साथ बोर्ड ले जाते देखा। पीछा करने पर दोनों युवक घबराकर चोरी किया गया लोहे का बोर्ड वहीं फेंककर फरार हो गए। घटना का फोटो स्वयं सरपंच मोहन लोधी ने अपने मोबाइल से कैप्चर कर लिया है, जिसे अब पुलिस को सबूत के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में सड़क पर लगाए गए साइन बोर्ड लगातार चोरी हो रहे हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। बिना संकेतक बोर्ड के राहगीरों को रात के समय सड़क पर खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम सरपंच मोहन लोधी ने प्रशासन और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “साइन बोर्ड की चोरी की वजह से बार-बार दुर्घटनाएँ हो रही हैं, यह गंभीर लापरवाही और अपराध है।”

फिलहाल मामला को सरपंच द्वारा मौखिक जानकारी देकर पुलिस के संज्ञान में लाया गया है। अमलेश्वर थाना पुलिस ने सरपंच को आश्वस्त किया है कि आरोपियों की तलाश कर कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *