सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण समिति ने प्रधान मंत्री को स्पीड पोस्ट में जन्म दिन की शुभकामनाएं भेजी

विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त सेवानिवृत विश्वद्यालयीन कर्मचारियों ने आज 17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वीं जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए स्पीड पोस्ट से पत्र प्रेषित किया है

इसके साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 को 25 वीं वर्षगांठ की ” रजत जयंती ” के शुभावसर पर ” छत्तीसगढ़ के विश्वद्यालयीन पेंशनर्रों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन नहीं मिलने का हवाला देते हुए पेंशन आदेश छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पूर्व पेंशन आदेश जारी करवाने के लिए मोदी जी के गारंटी की गारन्टी के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया आदरनीय विष्णु देव साय जी से हम मांग / निवेदन करते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के विश्वद्यालयीन पेंशनर्रों के लिए राज्य दिवस 01 नवम्बर 2025 को 25 वीं वर्षगांठ मनाएं जाने के पूर्व पेंशन आदेश जारी करने की कृपा करें l

विदित हो कि 1/1/2016 से सातवा वेतन मान लागू होने के पश्चात सातवें वेतन मान का वेतन लेते हुए सेवानिवृत होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त सेवानिवृत विश्वद्यालयीन कर्मचारियोंको उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन का निर्धारण ना करते हुए छठवें वेतन मान के आधार पर पेंशन का निर्धारण किया जा रहा है जोकि किसी भी रूप में न्यायोचित नहीं है l

मोदी जी वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर काम कर रहे हैं इसी तारतम्य छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय से निवेदन करते हैं कि एक राज्य एक समान पेंशन दिया जाये शासकीय कर्मचारी, अर्ध शासकीय कर्मचारी , निगम मंडल आदि के कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारा बने रहे मन मुटाव जैसी जहर ना खोला जाय l

ज्ञातब्य हो कि सातवा वेतन मान लागू होने के पूर्व के कर्मचारियों यथा 31/12/2015 तक सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शासन ने सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन आदेश जारी कर पेंशन प्रदान कर रहा है , जबकि इन कर्मचारियोंने एक दिन का भी वेतन सातवें वेतन मान के आधार पर नहीं लिया है इन्ही कर्मचारियों के भाँति उन्ही नियमों के तहत अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के विश्वद्यालयीन कर्मचारियों के लिए हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय पेंशन आदेश जारी कर कर्मचारियों के बीच समरसता , सौहार्द पूर्ण वातावरण तैयार कर एक मिशाल पेश करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *