राजीव लोचन महाविद्यालय में एल्यूमिनी मीट का आयोजन

शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर राजीव लोचन में ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ के अवसर पर एल्यूमिनी मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से महाविद्यालय प्रांगण उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने एवं महाविद्यालय के विकास की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और राज गीत के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू रहे।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रथम अध्यक्ष रमेश पहाड़िया, विजय गोयल, वर्तमान जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री छाया राही, श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती मधु नत्थानी एवं मनमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद उपस्थित सभी पूर्व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया तत्पश्चात मंच पर कई भूतपूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए।


महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व लोकसभा सदस्य माननीय चंदूलाल साहू ने कहा कि “पहले महाविद्यालय की सुविधाएँ सीमित थीं और विद्यार्थियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, किंतु आज बेहतर शिक्षा संसाधन उपलब्ध हैं।” वहीं पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने अपने संघर्षपूर्ण छात्र जीवन को याद करते हुए महाविद्यालय के शासकीय दर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। लाला साहू ने कहा कि कार्य करने का जज्बा उनको महाविद्यालय से मिला तथा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए गिरधारी अग्रवाल ने कहा कि अध्ययन में हमेशा लगन और मेहनत बनाए रखें और सत्य को हमेशा अपने ताकत बनाएं
नरेंद्र लालवानी ने कहा कि बीज को विकसित करने का कार्य महाविद्यालय ने किया है और कई पीढियो को महाविद्यालय बदल देती है शिक्षक ही छात्र को जमीन से आसमान तक पहुंचाते है।
ब्रह्म दत्त शर्मा ने कहा कि मुझे महाविद्यालय में आकर अत्यंत ही गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है इन्होंने शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में अध्ययन को अपने लिए भाग्यशाली बताया और इन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य उनकी पहली प्राथमिकता रही और उनको अपने शिक्षक से ही इसकी प्रेरणा मिली
डॉ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि सकारात्मक इच्छा और अच्छी शिक्षा दोनों ही जीवन में महत्वपूर्ण कार्य करते हैं अगर इच्छाएं सकारात्मक हो तो अच्छी शिक्षा उसे पूर्ण करने में मदद करती है इन्होंने अपने द्वारा लिखित पुस्तक कौशल्या जन्मभूमि छत्तीसगढ़ की प्रति महाविद्यालय को सप्रेम भेट दी, मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने आय का कुछ हिस्सा धार्मिक कार्यों में अवश्य लगाना चाहिए और हम हमेशा अपने लक्ष्य बड़े रखना चाहिए धर्म कर्म के कार्य में क्रियाशील रहना चाहिए
सुश्री छाया राही ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अभी से यह लक्ष्य बनाएं कि उन्हें क्या करना है वह क्या करना चाहते हैं और कहां जाना चाहते हैं इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अध्ययन कार्य में लीन रहे ‘ कार्यक्रम में कमल नारायण पटेल ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायी गीत “आओ मेरे साथी आओ, जाकर पेड़ लगाओ” प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा, परिश्रम और सफलता पर अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में एल्यूमिनी शामिल हुए, जिनमें विशेष रूप से लाला साहू, मनीराम साहू, रघुनंदन शर्मा, किशोर कुमार, श्री ओंकार साहू, निखिल कुमार, दिलीप बंजारे, मोहनलाल साहू, डॉ. धर्मराज साहू, डॉ. आर. रजक, गोपाल यादव,श्री ,मनीष कुमार देवांगन ,गोवर्धन प्रसाद साहू, अनिल देवांगन नारायण, सांखला जी, सतीश बोथरा, खेमराज साहू, डॉ. मानसिंह वर्मा, किशोर . कुमार, कमल कुमार साहू, चंद्र प्रकाश साहू, शिवराज देवांगन, कमलेश कुमार, मनीष देवांगन, शिवशंकर देवांगन, , डॉ. पुष्पा यादव, रामायण साहू, सुभाष शर्मा, रविप्रकाश साहू, डॉ. आर.के. साहू, गोपाल यादव, संतोष दास साहू, नारायण वैद्य, मो. नौशाद, दुलारू साहू और श्रीमती नेहा सैनी मोहम्मद मुस्ताक ढेबर, संजय कुमार, शिव कुमार सिंह एवं रितेश गोलछा इत्यादि उपस्थित रहे।
एल्यूमिनी समिति के संयोजक राजेश कुमार बघेल ने समिति की गतिविधियों एवं सदस्यता शुल्क की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पूर्व छात्रों से जुड़ने की अपील की।
मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती श्वेता खरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. समीक्षा चंद्राकर ने किया।
इस अवसर पर, महाविद्यालय के प्राध्यापक गण – डॉ. के. आर. मतावले, मोहनलाल वर्मा, श्रीमति क्षमा शिल्पा मसीह, सुश्री चित्रा खोटे, डॉ राजेश बघेल, डॉ देवेन्द्र कुमार देवांगन, आकाश बाघमारे, मुकेश कुर्रे, तामेश्वर मार्कण्डे, योगेश तारक, सुश्री मनीषा भोई, डॉ ग्रीष्मा सिंह, डॉ अश्वनी साहू, डाहरु सोनकर, डॉ सर्वेश कौशिक पटेल, प्रदीप टंडन, खोमन प्रसाद साहू, तोपचंद बंजारे, डॉ श्रिया शर्मा, सुश्री निधि बग्गा, श्रीमति नेहा सोनी, श्रीमति वाणी चंद्राकार, सुश्री तृप्ति साहू, हेमचंद साहू, मनीष साहू, राहुल सोनकर, खूबलाल साहू, वासुदेव धीवर, शुभम शर्मा, सुश्री सोनम चंद्राकर, सुश्री सुमन साहू, मनीष साहू, सुश्री गरिमा साहू, टेमन साहू, एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों के साथ शिक्षारत छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स ,रेड क्रॉस सोसाइटी तथा एनएसएस स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *