प्रिज्म ग्रूप ऑफ इंस्टीट्यूट के आईटीआई डिपाटमेंट में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन

पाटन। प्रिज्म संस्थान महकाखुर्द उतई, भिलाई में सृष्टि के रचयिता, ब्रम्हा जी के सातवें पुत्र भगवान विश्वकर्मा की जयंती बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की गई हैं l भगवान विश्वकर्मा को सर्जनहार और शिल्पकार के रूप में पूजा जाता है। इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख रुपेश कुमार गुप्ता, डायरेक्टर ख्याति साहू , असीम साहू सर ,आईटीआई के प्राचार्य ललित कुमार साहू, डॉक्टर दुर्गा त्रिपाठी, करण साहू, मुकेश साहू, निधि यदु, शिवानी सिंह,स्कूल के प्राचार्य डूमेश देवांगन, स्वर्णलता पाल एवं समस्त प्रशिक्षक, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में आईटीआई के सभी प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *