राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का शुभारंभ आज दिनांक 17 .9 .2025 को हमारे महिला बाल विकास परियोजना पाटन के अंतर्गत रानी तराई सेक्टर में पोषण माह का शुभारंभ आंगनवाड़ी में सुपोषण चौपाल बनाकर किया गया। जिसमें गर्भवती माता को एनीमिया की जांच और रोकथाम के लिए आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह दी गई एवं सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव के बारे में जानकारी दी गई एवं बच्चों के लिए टीकाकरण वृद्धि की निगरानी (लंबाई और वजन) और पौष्टिक आहार ( पूरक पोषण )के बारे में बताया गया ।
जिसमें सरपंच सत्यनारायण टिकरिहा , उपसरपंच राजा ठाकुर , और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुंजिका बघेल, श्रीमती भोजा टिकरिहा , सुश्री लीना बंजारे , श्रीमती चंदा ठाकुर, सहायिका श्रीमती सुधा तिवारी, गर्भवती माताएं योगेश्वरी, मोनिका, शिशुवती माताएं ममता यादव, नीतू , वागेशवरी , और गांव की अन्य माताएं भी शामिल हुई।
