युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं,लगन,मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करें…अशोक साहू

  • उमरपोटी(बटरेल)में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ!

जामगांव-आर।नवयुवा क्रीड़ा मंडल एवं ग्रामवासी उमरपोटी(बटरेल)में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू थे,अध्यक्षता अजय साहू जनपद सदस्य ने की,विशेष अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,रमाकांत साहू सरपंच आगेसरा,भीरेंद्र साहू सेक्टर प्रभारी,श्याम विश्वकर्मा समाजसेवी,प्रमोद यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी,वीर हनुमान की पूजा अर्चना पश्चात किए।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं,लगन,मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति संभव है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की खेल,परंपरा,आस्था,संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किए थे।
जप सदस्य अजय साहू ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं ग्रामवासी को बधाई प्रेषित किए।ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कबड्डी खेल जोश से नहीं दिमाग से खेलने से सफलता हासिल किया जाता है।
सरपंच रमाकांत साहू ने खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान यादूराम साहू,सोहन साहू,जितेंद्र विश्वकर्मा,थानसिंह साहू,देवघर साहू,बेनी ठाकुर,मुकेश साहू,फगवा साहू,गयाराम साहू,देवनारायण साहू,रविन्द्र साहू,नरेंद्र साहू,खोमेंद्र,कुंदन,टूपेंद्र,गुलशन,धनेंद्र,चित्रगुप्त,धनराज,सानिध्य,बुद्धदेव,देवेंद्र,दुलेश्वर,उमाशंकर,जितेश,प्रतीक,यतीश,मुकेश सेन,डोमन ठाकुर,योगेश यादव,गौरव,सुनील खिलाड़ी,आयोजक समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *