पाटन। जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य श्री शैलेंद्र साहू (निवासी पहंदा) के आकस्मिक निधन पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि “शैलेंद्र साहू जी जनपद के एक कर्मठ, मिलनसार एवं जनहितैषी जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। उनके असामयिक निधन से जनपद पंचायत को अपूरणीय क्षति हुई है।”
अध्यक्ष श्रीमती नायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
