जनपद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र साहू का निधन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-4 के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनपद सदस्य शैलेंद्र साहू (आयु 47 वर्ष, निवासी पहंदा) का दुःखद निधन हो गया।

वे पिछले कुछ दिनों से रायपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाजरत थे, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

परिजनों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे गृह ग्राम पहंदा से निकलेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *