वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाक़ात,विकास कार्यों के लिए जताया आभार*झरझरा मंदिर में आयोजित देवी पुराण के लिए वित्त मंत्री को दिया आमंत्रण,,

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका:– छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से गरियाबंद जिले के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा युवा नेता विरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने माँ झरझरा मंदिर प्रांगण में प्रसिद्ध कथावाचक पं. रामानुज युवराज पाण्डेय के श्रीमुख से आयोजित देवी पुराण के कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कथा में शामिल होने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले में अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए वित्त मंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है जिससे नागरिकों को सुगम, सरल और सुलभ सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पारागांव से पेंड्रा, पिपरछेड़ी से चिंगरमाल, 09 टी 02 से बेगरपाला सड़क की स्वीकृति एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए वित्तमंत्री चौधरी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। विदित हो कि जिले में बीते डेढ़ वर्षों के भीतर पुल पुलिया विस्तार, सड़क निर्माण, और अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है जिसमें करोड़ों रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसका लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिल रहा है। यह जनकल्याण और विकास की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार संतुलित, समावेशी और सतत विकास के लिए कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को सतत विकास की ओर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र साहू, राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, समिति के संरक्षक अभिषेक चतुर्वेदी,अध्यक्ष रेखूराम साहू, सचिव अनिल साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *